HANUMAN JANOTSAV VISHESH
हनुमान जन्मोत्सव 2026: हनुमान जी के 12 चमत्कारी नाम और उनकी महिमा
📅 तिथि: 02 अप्रैल 2026, गुरुवार | ✍️ लेखक: निलय पंड्या (Nilay Pandya)
जय श्री राम! मैं निलय पंड्या (Vedic Astrology & Divine Care), आप सभी भक्तों का अभिनंदन करता हूँ।
धर्म ग्रंथों में हनुमान जी के 12 विशेष नाम बताए गए हैं। गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित 'श्रीहनुमान अंक' के अनुसार, इन नामों का स्मरण करने वाले भक्त के सभी भय दूर हो जाते हैं और उसे जीवन में समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।
॥ श्री हनुमान द्वादश नाम स्तुति ॥
हनुमानअंजनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल:।रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिंगाक्षोअमितविक्रम:।।
उदधिक्रमणश्चेव सीताशोकविनाशन:।
लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।।
एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:।
स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत्।।
तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्।
राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन।।
हनुमान जी के 12 नामों का अर्थ
- 1. हनुमान: जिनकी ठोड़ी (हनु) पर इंद्र के वज्र से प्रहार हुआ था।
- 2. लक्ष्मणप्राणदाता: संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण जी के प्राण बचाने वाले।
- 3. दशग्रीवदर्पहा: रावण (दशग्रीव) के अहंकार का नाश करने वाले।
- 4. रामेष्ट: भगवान श्री राम के सबसे प्रिय।
- 5. फाल्गुनसुख: अर्जुन (फाल्गुन) के रथ पर ध्वज रूप में विराजित होकर सहायता करने वाले।
- 6. पिंगाक्ष: भूरी आँखों वाले महाबली।
- 7. अमितविक्रम: असीम पराक्रम के स्वामी।
- 8. उदधिक्रमण: विशाल समुद्र को लांघने वाले।
- 9. अंजनीसुत: माता अंजनी के पुत्र।
- 10. वायुपुत्र: पवनदेव के पुत्र।
- 11. महाबल: असीमित बल के स्वामी।
- 12. सीताशोकविनाशन: माता सीता के दुखों का अंत करने वाले।
ज्योतिषीय लाभ - निलय पंड्या के अनुसार
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हनुमान जी की उपासना मंगल और शनि के अशुभ प्रभावों को शांत करती है। इन 12 नामों का पाठ करने से राजद्वार (सरकारी कार्यों) और रण (संघर्षों) में विजय प्राप्त होती है।
लेखक परिचय:
ज्योतिषी निलय पंड्या (Vedic Astrology & Divine Care)
25+ वर्षों का वैदिक ज्योतिष अनुभव
🌐 thenilaypandya.in | 📝 cosmicnilay.blogspot.com
© 2026 Nilay Pandya. सर्वाधिकार सुरक्षित। इस सामग्री को कॉपी करना कानूनन अपराध है।
Comments
Post a Comment