HANUMAN JANOTSAV VISHESH
हनुमान जन्मोत्सव 2026: हनुमान जी के 12 चमत्कारी नाम और उनकी महिमा 📅 तिथि: 02 अप्रैल 2026, गुरुवार | ✍️ लेखक: निलय पंड्या (Nilay Pandya) जय श्री राम! मैं निलय पंड्या (Vedic Astrology & Divine Care) , आप सभी भक्तों का अभिनंदन करता हूँ। धर्म ग्रंथों में हनुमान जी के 12 विशेष नाम बताए गए हैं। गीताप्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित 'श्रीहनुमान अंक' के अनुसार, इन नामों का स्मरण करने वाले भक्त के सभी भय दूर हो जाते हैं और उसे जीवन में समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। ॥ श्री हनुमान द्वादश नाम स्तुति ॥ हनुमानअंजनीसूनुर्वायुपुत्रो महाबल:। रामेष्ट: फाल्गुनसख: पिंगाक्षोअमितविक्रम:।। उदधिक्रमणश्चेव सीताशोकविनाशन:। लक्ष्मणप्राणदाता च दशग्रीवस्य दर्पहा।। एवं द्वादश नामानि कपीन्द्रस्य महात्मन:। स्वापकाले प्रबोधे च यात्राकाले च य: पठेत्।। तस्य सर्वभयं नास्ति रणे च विजयी भवेत्। राजद्वारे गह्वरे च भयं नास्ति कदाचन।। हनुमान जी के 12 नामों का ...